Wednesday, August 5, 2026
Homeदेहरादूनदिल्ली में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक, उत्तराखंड चुनाव की रणनीति...

दिल्ली में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक, उत्तराखंड चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा अब संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने जा रही है। बुधवार को दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर बिंदुवार मंथन होगा। इसके बाद संगठनात्मक स्तर पर अलग-अलग बैठकें आयोजित कर रणनीति को धरातल पर उतारने की तैयारी है। पार्टी की ओर से विस्तारक योजना पर भी काम किया जाएगा। इसके तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर रहेगा।

भाजपा ने जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके तहत पांचों लोकसभा क्षेत्रों के सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। वहीं युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेशभर की सभी 70 विधानसभा सीटों पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर बिंदुवार चर्चा होगी। इसके बाद संगठन की अलग-अलग बैठकों के माध्यम से तय रणनीति को धरातल पर उतारा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments