Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद बोले हरीश...

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद बोले हरीश रावत, चुनाव मैं लीड करूंगा; जानें- सीएम पर क्या बोले

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद पूर्व म़ख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चुनाव मैं लीड करूंगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये चुनाव के बाद ही तय होगा। इसके बाद अब हरीश रावत के ट्वीट के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान सुलझता नजर आ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने हरीश रावत सहित उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं से बात की। जिसके बाद हरीश रावत ने मीडिया से कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लीड करेंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस की बैठकें और कार्यक्रम स्थगित
हरीश रावत के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बीच प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर पार्टी स्तर की सभी बैठकें और कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए थे।

बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है
हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!’ इसी के बाद उत्तराखंड की सियासत में ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई थी।

बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, ‘फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्” बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवना केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments