Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

देहरादून। महालक्ष्मी पर्व दीपावली के दिन भी बाजार में काफी भीड़ रही। हालांकि अधिकांश लोग मिठाई, फल, फूल, पूजा सामग्री व आतिशबाजी का सामान लेने आए थे। सुबह से ही बाजार में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक पूरा बाजार ग्राहकों से पैक हो गया। बाजार में भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए हल्के वाहनों का प्रवेश तीन दिन से प्रतिबंधित रखा गया है।

महालक्ष्मी पर्व पर लोग मंदिरों को विशेष रूप से संजाते हैं। खासकर लक्ष्मी देवी का श्रृंगार किया जाता है। इसके साथ ही मंदिरों में मिठाई, फल व फूल चढ़ाए जाते हैं। इस साल छोटी दीपावली व लक्ष्मी पूजन एक ही दिन है। जिस कारण लोग सुबह से ही खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे थे। मिठाई की दुकानों को विशेष रूप से संजाया गया है। दिनभर शहर की सभी दुकानें ग्राहकों से पैक रही। सभी तरह की मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। वहीं फूल भी काफी खरीदे गए। हालांकि इस साल फूल बाजार में पिछले सालों की अपेक्षा कम था। जिस कारण फूल के दामों में खासा उछाल भी आया था।

मिठाई कारोबारी पंकज मेहरा ने बताया कि धनतेरस के दिन ही दुकानों को सजा दिया गया था। ग्राहकों के लिए मिठाई कम न पड़े, इसकी तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी। स्थायी के साथ ही उत्तरप्रदेश से भी एक्सपर्ट कारीगर बुलाए गए हैं। शनिवार को सुबह से ग्राहकों की भीड़ से शाम तक मिठाई का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

शहर में जमकर बिके गन्ने

महालक्ष्मी पर्व पर गन्ने की लक्ष्मी बनाने का रिवाज है। जिस कारण शहर में जगह-जगह गन्ने के ढेर लगे हुए हैं। सुबह से लोग गन्ना खरीदने के लिए पहुंच रहे थे। दोपहर तक अधिकांश दुकानों में गन्ने का स्टाक खत्म हो गया। कारोबारी राजीव मिश्रा ने बताया कि गन्ने की कीमत पिछले साल के बराबर ही थी। मोटाई और साइज के हिसाब से एक गन्ना 20 रुपये से लेकर 40 रुपये तक बाजार में बिका।

2000 दोपहिया-चारपहिया वाहन बिकने की उम्मीद

धनतेरस के बाद महालक्ष्मी पर्व पर भी वाहनों केे शोरूमों में सुबह से ग्राहक पहुंचे। शोरूम संचालकों के मुताबिक शाम तक 1500 दोपहिया और पांच सौ चार पहिया वाहन बिकने की संभावना है। लोग वाहन खरीदने के साथ ही उसके संग फोटो लेकर सोशल मीडिया में शेयर भी कर रहे थे। इसके साथ ही तिपहिया,ई-रिक्शा और भारी वाहनों की भी बिक्री हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments