Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून अस्पताल में महानगर कांग्रेस नेकिया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया कोरोना की...

दून अस्पताल में महानगर कांग्रेस नेकिया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया कोरोना की रोकथाम में असफल रहने का आरोप

देहरादून। महानगर कांग्रेस ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए ओपीडी भवन में भाजपा सरकार पर कोरोना की रोकथाम में असफल रहने और स्वास्थ्य सेवाओं के लचर होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार ने किया।

प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में लालचंद शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल पड़ी है। शुरुआती दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताली और थाली बजवाई। अब टीकाकरण के नाम पर टीका उत्सव मनाया जा रहा है, जबकि अधिकतर टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टीकाकरण केंद्रों पर घंटों इंतजार के बाद आमजन को बिना टीकाकरण के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नीनू सहगल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ. विजेंद्र पाल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, भरत शर्मा, दीप बोहरा, आनंद त्यागी, प्रवीन त्यागी, राजेश परमार, रमेश कुमार मंगू, अनुराग गुप्ता आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments