Monday, March 9, 2026
Homeदेहरादूनदून मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

देहरादून। कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मंगलवार को दून अस्पताल में मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में मरीज के हृदय का ऑपरेशन हुआ था। मरीज के हार्ट में स्टंट डाले गए थे। इसी दौरान कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद मरीज को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई नागली माजरा, जिला सहारनपुर निवासी 55 वर्षीय मरीज को हृदय संबंधी समस्या के चलते टर्नर रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात को मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय और दून अस्पताल प्रबंधन को दी। रात करीब तीन बजे मरीज को प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस से ही दून अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। 

हालांकि कुछ ही देर में मरीज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल चैकी और शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोरोना के स्टेट कॉर्डिनेटर व दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि मरीज के परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें भी आइसोलेट किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments