Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड सरकार के पुनर्विचार के फैसले की सुब्रह्मण्यम...

देवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड सरकार के पुनर्विचार के फैसले की सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की तारीफ

देहरादून। देवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड की तीरथ सरकार के पुनर्विचार के फैसले की सुब्रह्मण्यम स्वामी ने तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की है। उन्होंने इसे हिंदुओं की बड़ी जीत कहा है।

उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड में शामिल 51 मंदिर होंगे मुक्त

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड पर प्रदेश सरकार पुनर्विचार करेगी। फिलहाल बोर्ड में शामिल 51 मंदिरों को मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भूपतवाला स्थित अखंड परम धाम आश्रम में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों की बैठक बुलाई जाएगी और सरकार उनके अधिकारों को छिनने नहीं देगी।

शंकराचार्यों ने प्राचीन काल से जो व्यवस्था की है, उसी का पालन किया जाएगा। उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं होगी और न ही किसी के अधिकारों में कटौती होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments