Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेश के 100 स्मार्ट शहरों में देहरादून पहुंचा 53वें स्थान से 19वें...

देश के 100 स्मार्ट शहरों में देहरादून पहुंचा 53वें स्थान से 19वें स्थान पर

देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की रैंकिंग लगातार सुधर रही है। देश के 100 स्मार्ट शहरों में देहरादून स्मार्ट सिटी एक साल में 53वें स्थान से 19वें स्थान पर पहुंच गई है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर की ओर से हर सप्ताह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल शहरों की रैंकिंग की जाती है। पिछले सप्ताह देहरादून स्मार्ट सिटी की रैकिंग 22वीं थी।

देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते बुधवार को विशाखापटनम स्थित सीईओ कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 100 स्मार्ट सिटी के बीच में पिछले एक वर्ष में (फरवरी 2019 से जनवरी 2020 तक) बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दून स्मार्ट सिटी को अव्वल स्थान मिला है।

इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्टता अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष स्मार्ट सिटी के कार्य धरातल पर दिखने लगे हैं, इनमें स्मार्ट रोड, वॉटर एटीएम, देहरादून इंटीग्रेटेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट स्कूल, परेड ग्राउंड, पलटन बाजार आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments