Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून एयरपोर्ट के पास उड़ रहे ड्रोन में लगी आग, जंगल में...

देहरादून एयरपोर्ट के पास उड़ रहे ड्रोन में लगी आग, जंगल में गिरा

डोईवाला। देहरादून एयरपोर्ट के समीप जंगल में ड्रोन में आग लग गई और वह गिर गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात था। तकनीकी खराबी आने के कारण इसमें आग लग गई।

सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र की सीमा में ड्रोन में आग लगने की सूचना को एयरपोर्ट प्राधिकरण ने काफी गंभीर माना है। आइटीबीपी, एयरपोर्ट प्राधिकरण, पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर हैं।

देहरादून एयरपोर्ट से कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान भरती हैं फ्लाइट
बता दें कि देहरादून के जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट से हर रोज देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ान भरती हैं। वर्तमान में एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, हैदराबाद के साथ ही विभिन्न स्थानों से लगभग 25 से 27 फ्लाइट आवाजाही कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments