Thursday, May 21, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत, दो...

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बीरावती नाम की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे।

धुआं फैलने के बाद अस्पताल स्टाफ, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया। आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे प्रमोद डोबाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और सभी मरीजों व घायल कर्मचारियों को सुरक्षित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments