Saturday, March 14, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सीएम आवास कूच, बेरिकेडिंग पर पुलिस से...

देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सीएम आवास कूच, बेरिकेडिंग पर पुलिस से धक्का-मुक्की

देहरादून: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। परेड मैदान से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैली के रूप में सीएम आवास की तरफ बढ़ीं।

हालांकि, रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और नारेबाजी होती रही।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे और मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करते रहे। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments