Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में कोविशील्ड के टीके खत्म, टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे लोग

देहरादून में कोविशील्ड के टीके खत्म, टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे लोग

देहरादून। एक तरफ केंद्र सरकार राज्यों के जरिए कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए तमाम कदम उठा रही है। वही जिले में टीके का संकट खड़ा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में बुधवार को ही कोविशील्ड के टीके खत्म हो गए। ऐसे में कई केंद्रों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

अधिकारियों के मुताबिक कोविशील्ड टीके की कुछ डोज बची हैं जो एनआरआई और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं (धात्री) के लिए सुरक्षित ररखी गई हैं।

कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर पांडे ने बताया कि गुरुवार को सिर्फ हरिद्वार रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में स्थापित जंबो टीकाकरण केंद्र में ही एनआरआई और धात्री महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान जिले के तमाम टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाएगा। डॉ. पांडे के मुताबिक स्वास्थ्य निदेशालय स्तर से कोविशील्ड टीके की अतिरिक्त डोज मंगाई गई हैं। कोविशील्ड टीका मुहैया होते ही लोगों को टीके की डोज लगानी शुरू कर दी जाएगी। 

जिले में 10500 लोगों का टीकाकरण
डॉ. सुधीर पांडे ने बताया कि बुधवार को पूरे जिले में 10500 लोगों का टीकाकरण किया गया। फिलहाल जिले में सिर्फ एक दिन के टीकाकरण के लिए ही कोवैक्सीन की डोज बची है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके की डोज मुहैया कराई जाएगी।

टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा सके इसके लिए पूरे जिले में 107 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। इनमें 21 केंद्र निजी अस्पतालों में हैं, जबकि 86 टीकाकरण केंद्र सरकारी अस्पतालों में संचालित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments