Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह...

देहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह राजन का निधन

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के पूर्व प्रधान एवं गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के महासचिव रहे राजेंद्र सिंह राजन (95 वर्ष) का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को द्वारका स्टोर के समीप स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली। वह बुधवार शाम ही कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे। उनके निधन से पंजाबी समाज और दून वासियों में शोक की लहर है।

सरदार राजेंद्र सिंह राजन का जन्म 15 जनवरी 1927 को सरगोधा जिले में हुआ था। 1942 में हाईस्कूल के बाद देहरादून में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय शुरू किया। 1969 में गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के आजीवन सदस्य बने एवं महासचिव पद पर रह कर काम किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून में करीब 40 वर्षों तक प्रधान पद पर रहे। वर्तमान में गुरु सिंह सभा के प्रधान उनके बेटे गुरुबख्श सिंह हैं। गुरबख्श सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण होने के बाद पिता का इलाज आरोग्य धाम अस्पताल से चल रहा था। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह बुधवार शाम को घर लौट आए। लेकिन गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। शोक जताने वालों में सभा के महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, डीएस मान, सतनाम सिंह आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments