देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रिया कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने के कारण युवती के मानसिक रूप से हताश होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

