Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में पति, सास-ससुर को मारने की साजिश, पुलिस ने महिला के...

देहरादून में पति, सास-ससुर को मारने की साजिश, पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया केस

देहरादून। पति व सास-ससुर ने महिला व उसके मायके पक्ष पर उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित महिला व मायके पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला के अनुसार शिकायतकर्ता राजेंद्र अरोड़ा निवासी सोसायटी एरिया क्लेमेनटाउन ने बताया कि उनके बेटे मेधावी अरोड़ा की दूसरी शादी साक्षी के साथ दिसंबर 2018 को हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही साक्षी के व्यवहार में बदलाव आने लगा।

वह बिना बात अपने सास-ससुर व पति के साथ झगड़ा करते हुए मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। 11 सितंबर 2020 को साक्षी ने अपनी सास व पति के ऊपर हाथ भी उठाया। इसके बाद आरोपित महिला ने प्रापर्टी हड़पने की नीयत से अपने ससुर, सास व पति को जान से मारने के लिए गैस सिलिंडर खुला छोड़ दिया। इसके लिए महिला की मां ने उकसाया था। इसकी पुष्टि महिला की फोन रिकार्डिंग से हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित महिला साक्षी व उसके माता और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments