Saturday, August 22, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, 20 कुंतल बर्फ से हुआ भव्य...

देहरादून में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, 20 कुंतल बर्फ से हुआ भव्य शृंगार

देहरादून। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। युवा सेवा दल की ओर से करीब 20 कुंतल बर्फ से भगवान श्री पृथ्वीनाथ महादेव का बाबा अमरनाथ बर्फानी के स्वरूप में शृंगार किया गया। बाबा के दर्शन के लिए देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद शाम को भगवान का विशेष शृंगार किया गया। गर्भगृह में बर्फ से भगवान श्री पृथ्वीनाथ महादेव का आकर्षक स्वरूप तैयार किया गया। इसके बाद सामूहिक शृंगार और आरती का आयोजन हुआ। आरती के दौरान डमरू वंदना से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।

मंदिर के दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए युवा सेवा दल के सदस्य विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। आयोजन में कान्हा कंसल, दिव्य गोयल, अर्णव, कार्तिक समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments