Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बनेगा खेलो इंडिया का स्टेट सेंटर व स्टेट साइंस सेंटर

देहरादून में बनेगा खेलो इंडिया का स्टेट सेंटर व स्टेट साइंस सेंटर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तो इस दौरान रिजिजू ने उत्तराखंड की दी जाने वाली सौगातों की जानकारी दी।

दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में खेलों के विकास पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर एवं स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का निर्माण स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में किया जाएगा। उत्तराखंड के हर जिले में न्यूनतम एक स्माल सेंटर खोला जाएगा।पौड़ी जिले के रांसी स्टेडियम में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा, जबकि गैरसैंण में योगा सेंटर स्थापित होगा। धारचूला (पिथौरागढ़) एवं नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) में खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए अनुदान की मांग का प्रस्ताव खेल मंत्रालय वित्त मंत्रालय को भेजेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त कर कहा कि इन निर्णयों से उत्तराखंड में खेल विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, शैलेश बगोली, बृजेश संत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments