Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा कूच, पुलिस के साथ हुई...

देहरादून में युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा कूच, पुलिस के साथ हुई धक्‍का मुक्‍की

देहरादून। शुक्रवार दोपहर युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई व रोजगार के मुद्दों को लेकर विधानसभा कुच किया। इस दौरान रिस्पना पल के समीप कांग्रेसियों ने हंगामा किया। वे बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। युवा कांग्रेस के कूच में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार युवाओं की घोर अनदेखी कर रही है। सरकारी नौकरी के आवेदन अब शुरू किए जा रहे हैं। साढ़े चार साल तक सरकार सोयी रही। बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के लिए पुलिस आतुर दिख रही है।

आज विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेसी पुलिसकर्मियों पर भारी पड़े। कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता पुलिस का सुरक्षा चक्र तोड़ते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस विभाग को आशंका यही की कम संख्या में ही कांग्रेस पदाघिकारी व कार्यकर्त्‍ता पहुंचेंगे, लेकिन भारी संख्या में पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्त्‍ताओं व पदाधिकारियों ने पुलिस का सुरक्षा चक्र तोड़ दिया और सब के सब बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्त्‍ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments