Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, 31 दिसंबर...

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, 31 दिसंबर तक 50% मैपिंग लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की सभी विधानसभाओं में मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तेज गति से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO/ARO) और फील्ड स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग कार्य की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या या बाधा की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, जनपद के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ARO) ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments