Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में सीएनजी हुई सस्ती, अब 9 रुपये कम में मिलेगी गैस

देहरादून में सीएनजी हुई सस्ती, अब 9 रुपये कम में मिलेगी गैस

देहरादून। जिले के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में कटौती की गई है। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से देहरादून के सभी गैस पंपों पर सीएनजी 9 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिलेगी। राज्य में यह पहला अवसर है जब गेल गैस इंडिया की ओर से सबसे कम दरों पर सीएनजी उपलब्ध कराई जा रही है।

गेल गैस इंडिया के जीएम अंबुज गौतम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वैट को 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को यह सीधा लाभ मिला है। अब सीएनजी की कीमत 98.50 रुपये की बजाय 89.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सीएनजी के दाम घटने से न केवल वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यावरण अनुकूल ईंधन को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments