Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में सुबह छाया रहा कोहरा, फिर खिली चटख धूप

देहरादून में सुबह छाया रहा कोहरा, फिर खिली चटख धूप

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सोमवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और बादलों के साये में हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में चटख धूप खिली रही।

सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। यहां मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मसूरी और विकासनगर में भी मौसम साफ है। डोईवाला में बादल छाए रहे। जिससे वहां काफी ठंड का अहसास हो रहा है।

हरिद्वार शहर और देहात में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां आसमान में बादल और हल्की धुंध छाई रही। गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में भी धूप खिली हुई है।

कुमांऊ मंडल के लोहाघाट, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत, द्वाराहाट में धूप खिली हुई है। रुद्रपुर, जसपुर, रामनगर में मौसम ठंडा है। बादल छाए हैं।
 
वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा। देहरादून में कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक चल रहा है। रविवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई थी।

हालांकि ठंडी हवाओं के चलते तापमान कुछ गिरा लेकिन फिर भी धूप में काफी गर्मी थी। नए साल की शुरुआत के बाद से ही मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। देहरादून में दिन और रात सामान्य से काफी गर्म चल रही हैं। इसको लेकर वैज्ञानिक हैरान भी हैं और चिंतित भी। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला रहने के बाद अगले कुछ दिन शहर में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मध्यम व घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिन देहरादून में धूप खिली रहेगी। आसमान साफ होने की वजह से रात को तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरा ज्यादा रहेगा। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments