Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत कुमाऊं के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका

देहरादून समेत कुमाऊं के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका

देहरादून। कुछ  दिनों में मानसून प्रदेश से विदाई ले सकता है। मौसम विभाग ने कुमाऊं के कुछ जिलों में मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई है। दून में शाम को हुई झमाझम बारिश से तापमान में कमी आई है। जिससे अब उमस से भी निजात मिल गई है।

मौसम विभाग ने आज भी दून में हल्की बारिश की आशंका जताई है। शुक्रवार को दून में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और शाम को शहर के ज्यादातर इलाकों झमाझम बारिश हुई। हालांकि, मेघ तकरीबन आधा घंटा ही बरसे। लेकिन, इससे तापमान में गिरावट आ गई और उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मानसून अब विदाई के दौर में पहुंच चुका है। आज देहरादून समेत कुमाऊं के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका है। इसके बाद प्रदेश में मानसून की बारिश होने के आसार नहीं हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments