दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक येलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

