Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में छाए बादल, कहीं हो रही बारिश

देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में छाए बादल, कहीं हो रही बारिश

देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद आज बुधवार को भी अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं तो कहीं-कहीं रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। बागेश्वर, काशीपुर, रामनगर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, अल्मोड़ा में तड़के से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके चलते आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

26 जून तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 25 जून को नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में चुनिंदा स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बागेश्वर में हुई बारिश से जल भराव हो गया। यहां घरों में पानी घुस गया। बागेश्वर में सरयू नदी उफान पर है। यहां पुलिस नदी के समीप न जाने की अपील कर रही है।

कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग भाखड़ा जंगल में मुख्य हाईवे में विशाल पेड़ गिर गया। एक कार पेड़ की चपेट में आ गई। उसमें सवार शिक्षक बाल-बाल बचे। आवाजाही बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments