Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून से चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही 3 मई तक...

देहरादून से चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही 3 मई तक रहेगी बंद

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 100 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 35 है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना हॉटस्पॉट बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

– लॉक डाउन बढ़ने के चलते देहरादून से चलने वाली सभी तरह की पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही तीन मई तक बंद रहेगी। यह जानकारी देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जो भी गाड़ियां कैंसिल हो रही है। उनका अगर किसी ने रिजर्वेशन कराया है तो उसका रिफंड 31 जून तक लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली दो पार्सल ट्रेन को 25 अप्रैल तक चालू रखने का निर्णय लिया गया है।

– लॉक की अवधि बढ़ने के बाद ऋषिकेश में अन्य दिनों की तरह ही लोग खरीदारी के लिए निकले। कहीं कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं दिखाई दी। ऐसा देखने में आ रहा है कि लोग पहले से इस स्थिति के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। हर कोई यही मानकर चल रहा था कि अप्रैल पूरे माह लॉकडाउन की ही स्थिति रहने वाली है। इसलिए बाजारों में सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ दिखाई दी।

– देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए एनसीसी कैडेट पुलिस की मदद के लिए सड़कों पर उतरे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments