Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के पास वाहन में लगी आग,...

देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के पास वाहन में लगी आग, आसपास मची अफरा-तफरी

डोईवाला: देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट के समीप एक लाल रंग की पजेरो में अचानक आग लग जाने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक घटना की वीडियो बनाने लगे। गनीमत यह रही कि गाड़ी में बैठे तीन लोग समय से गाड़ी से बाहर उतर गए।

जिसके बाद आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह से जल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो कि हरिद्वार की ओर जा रहे थे। लालतप्पड चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि वाहन में गाजियाबाद निवासी दिनेश चौधरी, ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण के साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी वाहन में सवार था जो कि आग लगने से पूर्व वाहन से उतर चुके थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण गाड़ी के एसी में तकनीकी दिक्कत के चलते शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments