Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादूनः चैराहों पर लगेगा वीएमडी, बताएगा आगे जाम है या नहीं

देहरादूनः चैराहों पर लगेगा वीएमडी, बताएगा आगे जाम है या नहीं

स्मार्ट सिटी के तहत वीएमडीदेहरादून। राजधानी के किस चैराहों पर कितना लंबा जाम है और परेशानी से बचने के लिए आप किस मार्ग से जा सकते हैं, यह जानकारी अब आपको चैराहों पर लगे वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) के जरिये मिल जाएगी। इस डिस्प्ले के जरिये प्रदूषण संबंधी जानकारी भी मिलेगी।

देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की ओर से 50 वेरियेबल मैसेज डिस्प्ले लगाए जाएंगे। शुक्रवार तक पांच डिस्प्ले शहर के पांच स्थानों पर लगा दिए गए। इन पर अन्य महत्वपूर्ण संदेशों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। वीएमडी को सदैव दून यानि आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। सदैव दून के जरिये ही मैसेज जारी किया जाएगा, जो वीएमडी के जरिये लोगों को दिखाई देगा।

कैमरे से होगी निगरानी
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे कैमरों के जरिये यातायात की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सदैव दून के जरिये वीएमडी को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्ट समेत अन्य जानकारी को भी यहीं से जारी किया जाएगा। ऐसा होने से लोगों को राहत मिलेगी।

अभी यहां लगाए गए वीएमडी

1. घंटाघर
2. दिलाराम चैक
3. सर्वे चैक
4. आशारोड़ी
5. किशन नगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments