Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादूनः दूधली गांव का प्रधान 11 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार

देहरादूनः दूधली गांव का प्रधान 11 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के दूधली गांव का प्रधान शराब की 11 पेटियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उक्त प्रधान को आज सुबह दबोचा। वहीं आज सुबह करनपुर क्षेत्र में मीट की दुकान में लोगों की भीड़ दिखाई दी। इसके साथ ही एटीएम के बाहर भी लंबी लाइन दिखाई दी। राजधानी में हर चैराहे पर पुलिस तैनात है। यहां लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

– हरिद्वार के सती घाट में कर्मकांड जारी है। यहां रोज दस से ज्यादा लोग अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे हैं। पुरोहित विधि विधान से अस्थि विसर्जन कर्मकांड करते हैं। हरिद्वार में बाजारों में खरीदारी जारी है।

– गढ़वाल के चमोली और रुद्रप्रयाग के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सामान लेकर लोग बिना समय गंवाए सीधे घर पहुंच रहे हैं। देहरादून के सेलाकुईं से तीन युवक पैदल ही नौगांव पहुंच गए। राजस्व पुलिस ने तुनालका गांव के पास पकड़ कर तीनों का मेडिकल चेकअप कराया और गढ़वाल मंडल विकास निगम बड़कोट में क्वारंटीन कर दिया।

– राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सात कोरोना संदिग्ध जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। अब अस्पताल में 37 सदिंग्ध भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments