Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादूनः फीस के लिए दबाव बनाने पर एक स्कूल के खिलाफ केस...

देहरादूनः फीस के लिए दबाव बनाने पर एक स्कूल के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून। फीस के लिए मनमानी करने वाले राजधानी देहरादून के एक स्कूल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दून के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए फीस का दबाव बनाया जा रहा था। 

खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। शासन ने लॉकडाउन के दौरान  किसी भी प्रकार से फीस के लिए अभिभावकों को परेशान न करने के आदेश दिए थे। शासन ने फीस वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश भी दिए थे।
बावजूद इसके स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले खंड विकास अधिकारी का कहना है कि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।
 
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने लिया संज्ञान
पटेलनगर थाने में की गई शिकायत का जब डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने संज्ञान लिया तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल प्रबंधन पर आईपीसी 188 और 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं अभिभावकों पर दबाव बनाने के आरोपों का शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन इकबाल सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक मई को एक मैसेज भेजा गया था। जिसके बाद किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।

उन्होंने कहा कि वह लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं। अभी तक 94 प्रतिशत अभिभावकों ने फीस जमा नहीं कराई है। अगर वह दबाव बनाते तो आकड़ा इतना अधिक न होता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments