Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादूनः महिलाओं ने शराब के नशे में देर रात किया जमकर हंगामा,...

देहरादूनः महिलाओं ने शराब के नशे में देर रात किया जमकर हंगामा, चार का चालान

नशे में महिला


देहरादून। तपोवन रोड स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी चार महिलाओं ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार देर रात जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से उनकी तकरार भी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराकर चारों महिलाओं का चालान किया।
साथ ही बिना किसी पहचानपत्र के ठहराने पर गेस्ट हाउस संचालक का भी पुलिस ने चालान कर दिया। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी चार महिलाओं ने बृहस्पतिवार देर रात देव कॉलोनी में शराब पीकर उत्पात शुरू कर दिया।
पुलिस ने महिलाओं को समझाने की भरसक कोशिश की
कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया तो मौके पर हंगामा हो गया। स्थानीय शुभम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह नशे में कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई। सूचना पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और उत्पात कर रही महिलाओं का मेडिकल कराया गया।

शराब की पुष्टि होने पर चारों महिलाओं का चालान कर दिया गया। जुर्माना राशि जमा करवाने के बाद चारों महिलाओं को परिचितों के सुुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर देवेन्द्र चैहान ने बताया कि बिना आईडी के महिलाओं को ठहराने वाले गेस्ट हाउस संचालक मोनित निवासी मंडावली बिजनौर का भी चालान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments