Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिनी दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम तीरथ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा...

दो दिनी दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम तीरथ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से करेंगे मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज दो दिनी दौरे पर सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचेंगे। यहां आज दोपहर डेढ़ बजे उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि सीएम तीरथ सिंह रावत कुछ अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। 

सीएम तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे के दौरान सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के चयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से चर्चा हो सकती है। इसके अलावा फटी जींस पर अपने विवादित बयान को लेकर भी वे उनके सामने अपना पक्ष रख सकते हैं। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वे शनिवार सुबह दून लौटेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments