विकासनगर में बुधवार रात में कोतवाली अंतर्गत बाजार से लौट रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर शुक्रवार को हरबर्टपुर का बाजार भी बंद रहा। हरबर्टपुर में व्यापार मंडल ने हिंदू संगठनों के आह्वान का समर्थन किया और पूरा बाजार बंद रखा। गुरुवार को विकासनगर का बाजार बंद रहा था। हिंदू संगठनों की मांग है कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों की तुरंत धरपकड़ की जाए।
दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण में हरबर्टपुर का बाजार बंद
RELATED ARTICLES

