Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधनतेरस पर यातायात का जायजा लेने को पलटन बाज़ार पहुंचे डीआइजी अरुण...

धनतेरस पर यातायात का जायजा लेने को पलटन बाज़ार पहुंचे डीआइजी अरुण मोहन जोशी

देहरादून। धनतेरस पर यातायात का जायजा लेने के लिए डीआइजी अरुण मोहन जोशी पैदल ही पलटन बाजार में निकले। उन्होंने अपनी कार घंटाघर में पार्क की और पैदल ही बाजार में निकले। इस दौरान उन्होंने बाजार में सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को हटाने के निर्देश दिए। डीआइजी ने कहा कि यदि यातायात का ज्यादा दबाव बढ़ता है तो पलटन बाजार में दोपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा है बाजार में आने वाले सभी ने मास्क पहना था। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण शारीरिक दूरी का पालन नही हो पा रहा है।

पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया जारी

त्योहार सीजन कल गुरुवार से शुरू हो गया  है। आमजन को दिक्‍कत न हो इसी को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। त्‍योहार के दौरान देहरादून शहर में संभावित यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद्र ने क्षेत्राधिकारी यातायात, समस्त निरीक्षक यातायात, प्रभारी निरीक्षक सीपीयू, निरीक्षक सीपीयू एवं यातायात में नियुक्त उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल की बैठक ली। 

बैठक में यातायात प्लान पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर अतिरिक्त पार्किंग स्थलों को खोले जाने के लिए निरीक्षक यातायात/ प्रभारी निरीक्षक सीपीयू देहरादून को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक यातायात के अनुसार वर्तमान समय में मार्ग की स्थिति को ठीक करने के लिए संबंधित विभागों को कहा जा चुका है, लेकिन विभिन्न चौराहों और मार्गों पर यातायात का सुगम संचालन बना रहे इसके लिए यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। यह प्‍लान धनतेरस से दिपावली तक लागू रहेगा। इस दौरान उमेश पाल सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी यातायात, राजीव रावत, राजपाल सिंह रावत, निरीक्षक यातायात, प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक सीपीयू, जयकृत बुटोला, निरीक्षक सीपीयू, एवं अन्य यातायात कर्मी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments