Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधामी को जीत पर यूकेडी ने दी शुभकामनाएं

धामी को जीत पर यूकेडी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून।  चम्पावत विधानसभा के उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर यूकेडी ने शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही मुख्यमंत्री से ये अपेक्षा की है कि वह उत्तराखंड के सतत विकास को आगे तक लेकर जाएंगे।

पूर्व केन्द्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि सीएम पहाड़ की वास्तविक समस्या को समझते हैं। इसलिए मुलभुत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों की ओर ध्यान देंगे। यूकेडी को उम्मीद है कि सीएम अब राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति करोगे। यूकेडी लम्बे समय से लोकायुक्त नियुक्ति की मांग कर रही है। सरकार का अब लिटमस टेस्ट है, चूंकि जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। अब सीएम को चाहिए कि वी सरकारी विभागों में हो रहे घोटालों, अनियमितताओं पर कठोर निर्णय ले। प्रदेश का नौजवान रोजगार की तलाश में है, सरकारी भर्तियों से उनको निराश मिलती हैं। परीक्षाओं में हो रही धांधली पर रोक लगाते हुए, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments