Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनए साल में फिर सफेद चादर से ढ़क सकता है उत्तराखण्ड

नए साल में फिर सफेद चादर से ढ़क सकता है उत्तराखण्ड

देहरादून। संवाददाता। प्रदेश में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। केंद्रीय मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कई पहाड़ी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ने के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले कई पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।

दिसंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। नए साल के पहले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में आधा से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी रह सकती है। भीषण ठंड में अगले कुछ दिनों में और इजाफा हो सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक और दो जनवरी को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसकी शुरूआत 31 दिसंबर से ही हो जाएगी।

कुल मिलाकर नये साल पर जहां उत्तराखंड सैलानियों के लिए और भी मुफीद हो सकता है। मौसम को देखते हुए यहाँ का व्यापारी भी काफी खुश हो रहा है साथ ही किसान भी अच्छी खेती के लिए आशावान है पर यह बारिश औऱ बर्फबारी आम लोगो की मुश्किलें भी बढ़ा रही है जहां एक ओर बर्फबारी से पहाड़ो में रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं तो मैदानों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा और धुन्ध लोगो की परेशानी बढ़ा रही है साफ है कि आने वाले दिनों में ठंड लोगो को और ठिठुरने पर मजबूर करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments