Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल से पहले मसूरी में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटक खुश,...

नए साल से पहले मसूरी में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटक खुश, आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेशभर में दिनभर बादलों के डेरे के बीच चोटियों पर हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

मसूरी में वर्षा के साथ सीजन का पहला हिमपात हुआ। लालटिब्बा और लंढौर में देर शाम बर्फ की फाहें गिरने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। चमोली में स्थित औली में गुरुवार देर रात हिमपात हुआ हैं। जिससे नए साल का जश्न मनाने यंहा पहुंचे पर्यटकों के साथ साथ पर्यटन से जुड़े स्थानीय कारोबरियों के भी चहरे खिल गए हैं।

नए साल का जश्न मनाने के लिये बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे। औली में बर्फ न देख कर पर्यटक मायूस हो गए थे। लेकिन देर रात हुई जोरदार बर्फबारी के बाद औली का नजारा देखते ही बन रहा है।

मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप
वहीं देहरादून में भी देर शाम वर्षा हुई। इससे समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात के आसार हैं। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मैदानों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments