Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निगम के सामने ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा खाली कराने की चुनौती

नगर निगम के सामने ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा खाली कराने की चुनौती

हल्द्वानी। कंपोस्ट प्लांट बनाने से पहले निगम के सामने ट्रंचिंग ग्राउंड खाली करने की चुनौती आ गई है। ट्रंचिंग ग्राउंड में हजारों मीट्रिक टन कूड़े का ढेर होने के कारण कोई भी कंपनी टेंडर डालने को तैयार नहीं है।

नगर निगम को वन विभाग ने चार हेक्टेयर भूमि कंपोस्ट प्लांट लगाने और कूड़ा निस्तारण करने के लिए दी थी। पर निगम ने वन भूमि को कूड़ाघर बना दिया है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। अब नगर निगम के सामने कूड़े को हटाकर जमीन खाली करने की बड़ी चुनौती है। नगर निगम इस कूड़े को बायोमाइनिंग से हटाने की सोच रहा था। इस कार्य में चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पर कोई कंपनी यह कार्य लेने को तैयार नहीं है। टेंडर डालने आई एक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि बायोमायनिंग करना आसान है, लेकिन प्रतिदिन आ रहे 180 मीट्रिक टन कूड़े को कहां रखा जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल भी मानते हैं कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े को हटाना सबसे बड़ी चुनौती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments