Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनदी में डूबने से तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र की मौत, उत्‍तर प्रदेश...

नदी में डूबने से तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र की मौत, उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का था रहने वाला

देहरादून: दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए छात्र की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु (17 वर्ष) निवासी सेदनकला मुजफ्फरनगर उत्‍तर प्रदेश के रूप में हुई है।

नदी में नहाने गए थे छात्र
थानाध्यक्ष प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्राफि एरा अस्पताल से एक छात्र की मृत्यु की सूचना मिली थी। जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि हिमांशु बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ प्रेमनगर में टोंस नदी में नहाने के लिए गया था।

बीटेक फर्स्ट इयर में पढ़ता था छात्र
नदी में डूबने से वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशु तुलाज इंस्टीट्यूट में बीटेक फर्स्ट इयर का छात्र था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments