Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनव वर्ष के जश्‍न के लिए उत्‍तराखंड में दो जनवरी तक 24...

नव वर्ष के जश्‍न के लिए उत्‍तराखंड में दो जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट

देहरादून: हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी शुक्रवार से दो जनवरी तक होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय व खान-पान की दुकानें और बार 24 घंटे खुले रहेंगे। नए साल के स्वागत और पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत शासन ने यह कदम उठाया है।

नए साल के स्वागत के लिए पर्यटकों के उत्तराखंड की वादियों में उमडऩे की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार भी पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी मे अपर सचिव पर्यटन सी रविशंकर ने आदेश जारी कर शुक्रवार से दो जनवरी तक राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय व खान-पान की अन्य दुकानें 24 घंटे खुला रखने की अनुमति जारी की है।

साथ ही कहा है कि इसके सभी को सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। उधर, सचिव आबकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि राज्य में सभी बार और होटल के बार भी दो जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments