Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनवंबर के पहले दिन जनता को राहत, घट गए सिलिंडर के दाम,...

नवंबर के पहले दिन जनता को राहत, घट गए सिलिंडर के दाम, जानें देहरादून में कितनी हुई कीमत

देहरादून : ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलिंडर में 115 रुपये दाम घटाकर राहत दी है। जबकि घरेलू सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नही किया गया है। उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटे हैं।

कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटाने का फैसला
ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। आज एक नवंबर को हुई समीक्षा के बाद कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटाने का फैसला किया गया।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपये और सस्‍ता हो गया
एक नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपये और सस्‍ता हो गया है। नई कीमत केवल 19 किलोग्राम वजन वाले सिलिंडर पर लागू होगी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर का दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू सिलिंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं
115 रुपये कटौती होने के बाद अब देहरादून में कामर्शियल सिलिंडर 1787 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलिंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments