Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज लेंगे शपथ

नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीते रोज मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के दून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कैबिनेट मंत्रियों डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। राजभवन में उनका स्वागत मुख्य सचिव डा एसएस संधु, डीजीपी अशोक कुमार, राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। इस अपर सचिव जितेंद्र कुमार सोनकर, जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी एवं राजभवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments