Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनशा मुक्ति केंद्र से दिसंबर से लापता युवक अब तक नहीं मिला

नशा मुक्ति केंद्र से दिसंबर से लापता युवक अब तक नहीं मिला

नशा मुक्ति केंद्र से लापता हुए युवक का छह महीने बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया गया है। परिजनों ने उसे बीते दो दिसंबर को नंदा की चौकी, प्रेमनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। 23 दिसंबर को वह लापता हुआ। तब परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि प्रतीक पाण्डेय निवासी आईटीसी खलासी लाइन, सहारनपुर को नशे की लत का शिकार होने पर बीते दो दिसंबर को नंदा की चौकी स्थित वी केयर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां से वह 23 दिसंबर को लापता हो गया। इसके बाद उसकी प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। युवक की मां नंदनी पाण्डेय की तहरीर पर उसके लापता होने का केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments