Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनशीली इलायची खिलाकर ठग उड़ा ले गए बाइक और मोबाइल, पुलिस पर...

नशीली इलायची खिलाकर ठग उड़ा ले गए बाइक और मोबाइल, पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप

इलायचीदेहरादून। आईएसबीटी पर दोस्त को छोड़ने गए एक युवक को नशीली इलायची खिलाकर ठग बाइक और मोबाइल ले उड़ा। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यह मामला सोमवार को सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना रहा है। हालांकि अधिकारी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

जाखन के शिवम विहार निवासी गौरव नेगी एक शोरूम में नौकरी करता है। वह उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी संजय क्षेत्री का साला है। पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में गौरव ने बताया कि 11 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त को छोड़ने आईएसबीटी गया था। उसे अल्मोड़ा जाना था। दोनों दोस्त बाइक खड़ी करके बस की इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति आया और उसने गढ़वाली भाषा में बात करते हुए उससे घनिष्ठता बढ़ा ली।

आरोपी ने खुद को टिहरी का निवासी बताते हुए जाखन तक लिफ्ट देने का अनुरोध किया। दोस्त की बस जाने के बाद वह बाइक से चला तो आरोपी ने दो-तीन इलायची उसे दे दी। इलायची के सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।

इसी दौरान आरोपी ने आईएसबीटी के पास स्थित ठेके से शराब भी खरीदी। आरोपी ने पहले स्वयं शराब का सेवन किया। बाद में बची शराब उसे भी पिला दी। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। काफी देर बाद होश आया तो आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल लेकर गायब था।

परिजनों ने दो माह पहले ही जन्म दिन पर गिफ्ट की थी बाइक
गौरव ने बताया कि पुलिस चैकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को अपनी व्यथा बताई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पटेलनगर थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाने को कहा। आईएसबीटी पर एंबुलेंस चालक से पटेलनगर थाने तक छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह लाल पुल के पास उतारकर चला गया। जैसे-तैसे वह सुबह पांच बजे अपने कमरे पर पहुंचा। चोरी हुई बाइक परिजनों ने दो माह पहले ही जन्म दिन पर उसे गिफ्ट की थी।

परिजनों के डर से वह घटना को छिपाए रहा। जीजा और उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी संजय छेत्री ने दबाव बनाया तो उसने पूरी घटना बता दी। वह जीजा के साथ चैकी पर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में असमर्थता जताई। शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज भी मिल गई है। बावजूद इसके पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

आईएसबीटी पर घटना 11 दिसंबर की रात की बताई गई है। इसकी शिकायत 16 दिसंबर को मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
– श्वेता चैबे, पुलिस अधीक्षक नगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments