Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनशे के खिलाफ राजधानी में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही

नशे के खिलाफ राजधानी में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही

देहरादून राजधानी में एसटीएफ के नए एसएसपी अजय सिंह की टीम ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है।डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध जारी कारवाई में ये बड़ी सफलता मिली है।स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के अंतर्गत गठित एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा नशे की अवैध तस्करी के विरू़द्ध चलाये जा रहे निरंतर कारवाही के तहत दिनांक 12.12.2020 को आज प्रातः दो अभियुक्तगणों को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत बस से 39 किलोग्राम गांजे की तस्करी करते हुए रिस्पना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपए के करीब है। बिंदाल मलिन बस्ती क्षेत्र में गांजा छोटी छोटी पुड़िया में बिकने की शिकायत मिलने पर प्रभारी Anti Drugs Task Force द्वारा उप निरीक्षक विकास रावत एवं कांस्टेबल प्रदीप जुयाल को इस तस्करी के धंधे में लिप्त अभियुक्तों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसमें शिवचंद्र साहनी के बारे में गोपनीय सूचना मिली कि वह बिंदाल मलिन बस्ती क्षेत्र में गांजे का मुख्य तस्कर है और गांजे की तस्करी कर बिंदाल क्षेत्र में बिकवा रहा है। संकलित सूचना के आधार पर,संयुक्त टीम स्पेशल टास्क फोर्स व एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा नशा तस्करो का बिहार नेपाल बॉर्डर से नशे की अवैध डिलीवरी लाने की निगरानी की जा रही थी। आज प्रातः शिवचंद्र साहनी एवं कपल देव को 39 किलो गांजे की तस्करी बिहार से उत्तराखंड लाते वक्त रिस्पना पुल के पास गिरफ्तार किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments