देहरादून: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए उत्तराखंड की धामी सरकार ने 28 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इस अहम सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सरकार की ओर से सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि सत्र के दौरान समन्वय और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें।
बताया जा रहा है कि इस विशेष सत्र में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी और अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया जाएगा। सरकार के इस कदम को राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

