Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बांध प्रभावितों के समर्थन में दी गिरफ्तारी

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बांध प्रभावितों के समर्थन में दी गिरफ्तारी

लोहारी गांव के बांध प्रभावितों का धरना जबरन समाप्त कराए जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को लखवाड़ ब्यासी परियोजना की ओर कूच किया। उन्हें रोकने के लिए बाड़वाला में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। परियोजना क्षेत्र तक न जाने देने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत 47 लोगों ने गिरफ्तारियां दी। इस दौरान पुलिस बल और समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।सभी गिरफ्तार लोगों को देहरादून पुलिस ले जाया गया। जहां सभी को निजी मुचकलों पर रिहा कर दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने परियोजना क्षेत्र के लिए कूच किया। उनके साथ सैकड़ों समर्थक थे। बाड़वाला में उन्हें रोकने के लिए पहले ही कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। यहां पर पुलिस ने बैरिकेट लगाया हुआ था। प्रीतम सिंह और उनके समर्थक बैरिकेट को हटाकर आगे बढ़ गए। जिस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और समर्थक पैदल ही आगे बढ़ गई। डुमेेट गांव के पास पुलिस बल ने उन्हें फिर से रोक लिया। जिस पर वे सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। करीब तीन घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके समर्थन में समर्थकों ने भी गिरफ्तारियां दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बांध प्रभावितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments