Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपंजाब से बदरीनाथ पहुंचे एक नंबर के दो वाहन, पुलिस ने मशक्कत...

पंजाब से बदरीनाथ पहुंचे एक नंबर के दो वाहन, पुलिस ने मशक्कत के बाद ढूंढा, चालक गिरफ्तार

पंजाब से बदरीनाथ आए एक ही नंबर के दो वाहनों (टैंपो ट्रैवलर) को पुलिस ने बदरीनाथ में पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही नंबर के दो टेंपो ट्रैवलर जोशीमठ से बदरीनाथ की तरफ गए थे।

एसपी चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बदरीनाथ से माणा तक वाहनों की खोज शुरू की। पुलिस को एक वाहन माणा पार्किंग और दूसरा माणा रोड पर मिल गया। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी।

दोनों वाहनों के चालक सुनील कुमार निवासी नामगढ़ पटियाला पंजाब और राकेश कुमार निवासी बजवाड़ा होशियारपुर पंजाब को पुलिस थाने लेकर आई। पूछताछ और कागजों की जांच में पता चला कि चालक रोकेश कुमार और वाहन स्वामी चरणजीत सिंह सहित अन्य लोग नकली दस्तावेज बनाकर एक ही नंबर से दो वाहनों का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक रोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments