Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटन विभाग ने हरिद्वार में शुरू किया नया पंजीकरण केंद्र, श्रद्धालु अतिरिक्त...

पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में शुरू किया नया पंजीकरण केंद्र, श्रद्धालु अतिरिक्त कोटे से तुरंत करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में नया पंजीकरण केंद्र शुरू कर दिया। हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए इस केंद्र के तीन काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है। यहां अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण कराए जा सकेंगे। 

विदित है कि दो दिन पहले पर्यटन सचिव से मुलाकात में टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग उठाई थी। इसके बाद सचिव दिलीप जावलकर ने पीसीएस अरविंद पांडेय को हरिद्वार भेजकर पंजीकरण केंद्र शुरू करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में तीन नए काउंटर बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments