Monday, October 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपशुओं को आवारा छोड़ने वालों पर कार्रवाई, अब तक एक लाख का...

पशुओं को आवारा छोड़ने वालों पर कार्रवाई, अब तक एक लाख का जुर्माना वसूला

देहरादून। नगर निगम ने दुधारू पशुओं को आवारा स्थिति में छोड़ने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ डीसी तिवारी ने बताया कि इस माह अब तक करीब एक लाख रूपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग दुधारू पशुओं को सुबह शाम दूध निकालने के बाद उन्हें आवारा स्थिति में छोड़ देते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। साथ ही वाहनों की टक्कर लगने से पशुओं के चोटिल होने की भी संभावना बनी रहती है। ऐसे में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ निगम चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। दुधारू पशुओं का पंजीकरण नहीं करवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments