Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार

पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट
वहीं, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। हिदायत देते हुए कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।

पांच दिन देरी से पहुंचेगा मानसून
भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments