Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, नदी नाले उफनाए

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, नदी नाले उफनाए

देहरादून। शुक्रवार की रात उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश से नदी नाले उफना गए। जिला मुख्यालय में तेज बारिश के बाद पिथौरागढ़-चंडाक सड़क में पिरूल ही पिरूल (चीड़ की पत्तियां) फैल गया है। जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। 

पिथौरागढ़ के गंगासेरी में बीती रात हुई तेज बारिश से हीरा सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। यहां मूसलाधार बारिश से 12 से 15 खेत बहने की सूचना है। यहां ग्रामीणों ने खौफ के साए में रात गुजारी।
कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। वहीं आज सुबह राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे उमस से राहत मिली है। राज्य में अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

आज भी कई जगह भारी बारिश की संभावना
प्रदेश के कई इलाकों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। विशेषकर नैनीताल और चंपावत के ज्यादातर हिस्सों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। कुमाऊं के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments